सोने की तस्करी में शामिल चीनी नागरिक नेपाल में गिरफ्तार
काठमांडू, 20 जुलाई। नेपाल में सोने की तस्करी में शामिल होने के आरोप में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल के आव्रजन विभाग ने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चीनी नागरिक जेक्यूयांग लिन को गिरफ्तार किया है।
नेपाल के एयरपोर्ट से करीब 100 किलो सोना पकड़े जाने के बाद इसमें शामिल चीनी नागरिक गुरुवार को चीन के लिए उड़ान भरने वाला था। पुलिस ने उसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया कि वह काठमांडू से भागने की कोशिश कर रहा था।
तस्कर हांगकांग से ब्रेक सू में सोना छिपाकर लाए थे। नेपाल का राजस्व जांच विभाग इस आशंका की जांच कर रहा है कि इसमें कोई बड़ा गिरोह शामिल है।
सोने की तस्करी में शामिल एक तिब्बती नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हाल ही में नेपाल में बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। पता चला है कि इसमें चीनी नागरिकों के गिरोह शामिल हैं।

