National

दिल्ली पुलिस ने यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद इन रूट्स को बंद कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से यमुना का पानी सड़कों पर आ गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.41 पहुंच गया है। जिसके बाद कई सड़कों पर पानी आ गया है। जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने यमुना में जलस्तर बढ़ने के बाद इन रूट्स को बंद कर दिया है।

दिल्ली के रिंग रोड पर यमुना का पानी घुसने के बाद इस सड़क को बंद कर दिया गया गया है। जिसके बाद इससे जुड़ने वाले सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। बाढ़ का पानी सड़क पर आने के बाद दिल्ली के सराय काले खां रोड पर लंबा जाम लग गया है। वहीं खजूरी की रेड लाइट पर भी ट्रैफिक जाम हो गया है।

खजूरी से शास्त्री पार्क जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। वजीराबाद इलाके में भी स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। घर से निकले से पहले आप ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लें..

दिल्ली में बाढ़ के बाद इन सड़कों को किया गया बंद

– कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया

– उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।

– पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।

– भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है

– आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग

– कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग

– वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सड़कों से बचें।

 

इन कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट

– कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।

– कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

– कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

– गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

– कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

अमर उजाला