मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का शुभारंभ
जांजगीर जिले में 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री एवं जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल, रामकुमार यादव उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, सौरभ सिंह विधायक अकलतरा, केशव चंद्रा विधायक जैजैपुर, इंदु बंजारे विधायक पामगढ़, मोतीलाल देवांगन अध्यक्ष हथकरघा एवं बुनकर संघ, चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक, शशिकांता राठौर सदस्य राज्य महिला आयोग, मंजू सिंह सदस्य संनिर्माण कर्मकार मंडल, यनीता यशवंत चंद्रा अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर , भगवानदास गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर सहित जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण सम्मिलित होंगे। महामहोत्सव स्थल का आकर्षण उड़ीसा एवं स्थानीय कलाकारों सहित कई राज्यों के कलाकारों के द्वारा किया गया सौंदर्यीकरण है।
बता दे कि 24 दिसंबर को प्रातः पूर्वज वंदना एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथागत बुद्ध एवं सूर्यवंशी समाज के पंच परमेश्वरों की पूजा अर्चना के बाद शहीद परिवार के सदस्यों से मिलते एवं बाबा साहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंच पर विराजित होंगे जहां पर समाज के सदस्यों के द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। महामहोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मुख्यमंत्री समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों, प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विशिष्ट नागरिक सम्मान से को सम्मानित करेंगे।
इस महामहोत्सव के शुभारंभ के पश्चात कैरियर मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 24 दिसंबर को शाम आठ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सुरेश पैगवार के संयोजन एवं शुजालपुर मध्यप्रदेश के गोविंद राठी के संचालन में कवि कविता पाठ करेंगे जिसमें मीर अली मीर रायपुर, कृष्णा भारती नांदगांव, रश्मि गुप्ता बिलासपुर, प्रमोद आदित्य जांजगीर, जितेन्द्र वर्मा “खैरझिटिहा” कोरबा, यशवंत सूर्यवंशी “यश” दुर्ग, लक्ष्मी करियारे जाँजगीर, रामनारायण प्रधान चाम्पा, खम्हन सरवन सिवनी, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी बतौली, सूरज श्रीवास कोरबा, उमाकांत टैगोर कन्हाईबंद कविता पाठ करेंगे।

