बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों के कर्मचारियों की हड़ताल पर ्छह महीने के लिए पाबंदी
दिल्ली:- दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी में बिजली से संबंधित सेवाओं को आवश्यक घोषित करते हुए बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल), टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) और डीटीएल, आईपीजीसीएल, पीपीसीएल के इंजीनियरों और कर्मचारियों की हड़ताल पर अगले छह महीनों के लिए रोक लगा दी है। यह आदेश इन आपूर्तिकर्ता कंपनियों पर 4 जुलाई 2023 से 1 जनवरी 2024 तक के लागू रहेगा।

