National

प्रधानमंत्री ने जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला जिले में महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला जिले में कई महत्‍वपूर्ण ढांचागत परियोजनाओं के उद्घाटन की सराहना की है। जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल कार्यालय के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने आज कहा कि शुरू हुई विकास योजनाएं जम्‍मू कश्‍मीर की जनता, विशेष रूप से आकांक्षी जिलों के लोगों के गुणवत्तापूर्ण जीवन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।