Health/Food

एसिडिटी से छुटकारा पाने के उपाये

बहुत से लोग पेट की गैस और पेट दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं. खासकर गर्मियों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. गर्म मौसम में खाना पचाना सभी के लिए आसान नहीं होता है. गैस और एसिडिटी का कोई एक कारण नहीं है. ये बाहर का खाना खाने, ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने, कम पानी पीने और कई बार भूखा रहने से भी हो सकता है. गैस या एसिडिटीहोने पर पेट फूला हुआ महसूस होता है और सीने मे जलन भी हो सकती है. हालांकि गैस के घरेलू उपचार मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे घरों में दो ऐसे मसाले हैं जिनको पीसकर चूर्ण के रूप में खाने पर ये पेट को आराम पहुंचाते हैं. गैस और एसिडिटी  ही नहीं पेट दर्द के लिए भी ये रामबाण माना जाता है.

पेट की गैस के लिए चूर्ण कैसे बनाएं?

गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए हमारे किचन में दो मसाले मौजूद हैं. अगर आपके घर में उपलब्ध न हों तो वे मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. अतीस और जीरा दो ऐसे मसाले हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं.

  • सबसे पहले आपको जीरे को तवे में भूनना है.
  • जब जीरा भून जाए तो इसे एक बर्तन में ले और कुछ कच्चा जीरा मिला दें.
  • अब इसमें अतीस को पीसकर मिलाएं.
  • इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें
  • जब भी गैस, एसिडिटी और पेट दर्द सताए तो निकालें और पानी के साथ खा लें.

अतीस के पेट के लिए फायदे

अतीस सभी पाचन समस्याओं के लिए एक अचूक उपाय है. पेट फूलना, गैस, कब्ज और पेट दर्द के लिए इसे लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इस जड़ी-बूटी का एंटासिड गुण पेट में एसिड बनने से रोकता है जिससे अपच, अल्सर, गैस्ट्राइटिस का इलाज होता है और शरीर में पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा मिलता है.

जीरे के पेट के लिए फायदे

जीरे में पाया जाने वाला थाइमोल नामक एक विशेष यौगिक गैस्ट्रिक ग्रंथि के स्राव को उत्तेजित करता है. यह आपके आंत को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन, फैट और शुगर जैसे जटिल पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है और अपच, दस्त और मतली जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है.