Health/Food

5 घरेलू उपाय जो अस्थमा

अस्थमा सांस से जुड़ी बीमारी है, जो व्यक्ति अस्थमा रोग का शिकार होता है उसे सांस लेने में काफी तकलीफे होती हैं। अस्थमा को लाइलाज बीमारी भी मानते हैं क्योंकि एक बार अस्थमा हो जाने पर इसे जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे केवल कुछ सावधानियों से ही कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि अस्थमा  किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। खतरे की बात तो ये है कि अस्थमा के मरीजों के लिए अस्थमा का अटैक काफी घातक हो सकता है इसलिए समय रहते इसका इलाज ज़रूरी है।

अस्थमा का घरेलू इलाज

1.लहसुन 

लहसुन ना केवल अस्थमा के लिए बल्कि हर बीमारी के लिए फायदेमंद है। अस्थमा के इलाज के लिए 30 मि.ली. दूध में लहसुन की पाँच कलियाँ उबाल लें और हर रोज इसका सेवन करें। 

2.अजवाइन

अस्थमा के इलाज में अजवाइन भी काफी फायदेमंद है, इसके लिए आप पानी में अजवाइन डालकर इसे उबालें और भाप लें, इससे सांस लेने में होने वाली तकलीफें  दूर होती हैं। 

3.अंजीर

अंजीर कफ को जमने से रोकने में काफी मदद करता है। अस्थमा का इलाज करने के लिए सूखी अंजीर को गर्म पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे श्वास नली में जमा बलगम ढीला हो जाता है और बाहर निकल जाता है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। 

4.हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, आप अस्थमा  में पालक और गाजर का जूस ले सकते हैं।  

5.मेथी

आयुर्वेद के अनुसार मेथी अस्थमा का इलाज करने के लिए रामबाण उपाय है। इसके लिए मेथी के कुछ दानों को एक गिलास पानी में उबाल लेंं, जब ये एक तिहाई बचे तो इसमें शहद  और अदरक का रस मिलाकर रोज़ाना सुबह शाम इसका सेवन करें।

अस्थमा के मरीज़ों के लिए सावधानियां

अस्थमा  के रोगियों के लिए सावधानी रखना बेहद ज़रूरी है। अगर आप शुरू से ही सावधानियां और परहेज रखते हैं तो इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम होता है और अस्थमा अटैक से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अस्थमा के रोगियों को क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए- 

अस्थमा और दमा के मरीजों को सर्दी और धूल से बचना चाहिए।

ज्यादा ठंड व मौसम में नमी अस्थमा  मरीज़ों की समस्या को और अधिक बढ़ा सकती है। 

घर से बाहर जाते समय मास्क लगाकर निकलें जिससे आप धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बच सकें।

सर्दियों में धुंध से बचें।

ताज़ा पेंट, कीटनाशक, स्प्रे, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का कॉइल का धुआँ और खुशबुदार चीज़ों से बचें।

धूम्रपान ना करें और धूम्रपान वाली जगह पर ना जाएं।