FEATURED

FEATUREDNational

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। हालांकि, स्टार्मर नए पीएम के आने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इस्तीफे का ऐलान करते हुए ब्रिटिश पीएम ने अपने भाषण में कहा कि दो वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री के रूप में इस मार्ग पर कदम रखना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। समर्थकों से बात करते हुए, स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने जो भी फैसले लिए, वे देश को सबसे पहले रखने की इच्छा से लिए थे। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पार्टी से जवाब सुना है और मैं उसे खुशी-खुशी स्वीकार करता हूं।” पीएम कीर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, “दो साल पहले प्रधानमंत्री का पद संभालने मेरी जिंदगी का सबसे गर्व का पल था। 14 वर्षों बाद एक नई लेबर सरकार सत्ता में आई। वर्षों की निराशा और मायूसी के बाद हमारे देश के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हुआ। हमें लाखों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का अवसर मिला, और यही वजह थी कि मैं राजनीति में आया था।” उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने कहा, “छह साल पहले मुझे ऐसी लेबर पार्टी विरासत में मिली थी, जो राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक रूप से लगभग दिवालिया हो चुकी थी। मुझे बार-बार कहा गया कि मेरी पार्टी खत्म हो गई है, हम इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं और आम चुनाव में बहुमत हासिल करना तो दूर, सत्ता में वापसी भी नामुमकिन है। लेकिन हमने उन सभी को गलत साबित कर दिया।” स्टार्मर ने कहा, “पार्टी से एंटीसेमिटिज्म (यहूदी-विरोधी भावना) के जहर को बाहर निकालना, अर्थव्यवस्था, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर जनता का भरोसा फिर से हासिल करना और ऐसी पार्टी का निर्माण करना जो गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज के साथ खड़ी हो, यह बदलाव की कठिन प्रक्रिया का हिस्सा था। इसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि ब्रिटेन को बेहतर बनाना था। ऐसा ब्रिटेन, जहां हर व्यक्ति को सम्मान मिले, हर किसी की अहमियत हो और समृद्धि व अवसर केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहकर सभी के लिए उपलब्ध हों।” महज दो वर्ष पहले स्टार्मर ने लेबर पार्टी को बंपर चुनावी जीत दिलाई थी। लेबर पार्टी को 174 सीटों के साथ बहुमत मिला। उस समय इसे लेबर के लिए एक निर्णायक राजनीतिक वापसी माना गया था। हालांकि, उनका कार्यकाल कई विवादों और नीतिगत बदलावों के कारण लगातार दबाव में रहा।

नई दिल्ली, 22 जून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हाल ही में निहंग सिखों और स्थानीय निवासियों के बीच हुई झड़प

Read More
FEATUREDInternational

सत्ता के लिए नहीं, ब्रिटेन को बेहतर बनाने के लिए संभाली थी जिम्मेदारी: पीएम कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। हालांकि, स्टार्मर नए पीएम के आने तक इस

Read More
FEATUREDScience

भारत द्वारा मॉरीशस के साथ समुद्री संबंधों को मजबूत करने के तहत आईएनएस तारकश पोर्ट लुइस में पहुंचा।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट जहाज (आईएनएस) तरकश दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र

Read More
FEATUREDNational

सारंगढ़ में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में

Read More
FEATUREDSports

फीफा विश्व कप 2026 : इराक के खिलाफ फ्रांस के लिए 100वां मैच खेलेंगे एम्बाप्पे

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे सोमवार को इराक के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले में अपने अंतरराष्ट्रीय

Read More
FEATUREDSports

फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

लॉस एंजिलिस, 22 जून।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी मुकाबले में रविवार को बेल्जियम को ईरान के खिलाफ निराशा हाथ

Read More
BusinessFEATURED

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों को दर्शाते हुए

Read More
FEATUREDInternational

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए इस सप्ताह कई दौर की वार्ता: सर्जियो गोर

भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। भारत

Read More